सोमवार, 28 फ़रवरी 2022

कंप्यूटर से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य जान लीजिए

• कंप्यूटर का हिंदी नाम संगणक है।

• चार्ल्स बैबेज को कंप्यूटर का पितामह का जाता है।

• वॉन न्यूमेन का कंप्यूटर के विकास में सर्वाधिक योगदान है ।

• आधुनिक कंप्यूटर की खोज सर्वप्रथम 1946 ईस्वी में हुई।

• कंप्यूटर के क्षेत्र में महान क्रांति 1960 से आई।

• विश्व में सर्वाधिक कंप्यूटरों वाला देश संयुक्त राज्य अमेरिका है इसके पश्चात क्रमशः जापान, जर्मनी, ब्रिटेन एवं फ्रांस का स्थान आता है भारत का इस सूची में 19वां स्थान है।

• कंप्यूटर साक्षरता का अर्थ है कंप्यूटर क्या कर सकता है और क्या नहीं इस बात की जानकारी होना।

• 2 दिसंबर कंप्यूटर साक्षरता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

• भारत में नई कंप्यूटर नीति की घोषणा 1984 नवंबर में की गई थी।

• भारत में निर्मित प्रथम कंप्यूटर सिद्धार्थ है इसका निर्माण इलेक्ट्रिक कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने किया था।

• भारत में प्रथम कंप्यूटर 16 अगस्त 1986 को बेंगलुरु के प्रधान डाकघर में लगाया गया था।

• भारत का प्रथम कंप्यूटरीकृत डाकघर नई दिल्ली का है।

• भारत का प्रथम प्रदूषण रहित  कंप्यूटरीकृत पेट्रोल पंप मुंबई में है।

• निजी क्षेत्र के अंतर्गत स्थापित होने वाला भारत का प्रथम कंप्यूटर विश्वविद्यालय राजीव गांधी कंप्यूटर विश्वविद्यालय है।

• भारत में प्रथम कंप्यूटर आरक्षण पद्धति नई दिल्ली में लागू की गई थी।

• भारत की सिलिकॉन घाटी बेंगलुरु में स्थित है।

• भारतीय जनता पार्टी भारत की पहली पार्टी ऐसी पार्टी है जिसने इंटरनेट पर अपना वेबसाइट बनाया है।

• कंप्यूटर तीन प्रकार के होते हैं - डिजिटल,एनालॉग ,हाइब्रिड 

• वह कंप्यूटर जो गणितीय की गणन करता है, डिजिटल कंप्यूटर का लाता है।

• इंटीग्रेटेड सर्किट चिप का  विकास जे• एस• किल्बी ने किया।

• चुंबकीय  डिक्स पर आयरन ऑक्साइड की परत होती है।

• टीम बनर्स ली www(वर्ल्ड वाइड वेब World wide web) के अविष्कारक तथा प्रवर्तक है।

• असेंबलर असेंबली भाषा को यंत्र भाषा में परिवर्तित करता है।

• कंप्यूटर के स्मृति सामान्य तौर से किलोबाइट अथवा मेगाबाइट के रूप में व्यक्त की जाती है एक वाइट आठ दूधाधारी अंको का बना होता है।

• अनुपम भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र द्वारा विकसित सुपर कंप्यूटर है।

• T - 3A विश्व का सबसे तेज कंप्यूटर है।

• कंप्यूटर डाटा की सबसे छोटी इकाई बीट है बायनरी इकाई के आरंभिक एवं अंतिम अक्षरों से बने संक्षिप्त शब्द 0 से 1 को बीट कहा जाता है।

• एक सुपर कंप्यूटर में करीब 40,000 माइक्रोकंप्यूटर जितनी परिकलन क्षमता होती है इसकी गति को मेगाफ्लॉप से मापा जाता है।

• सामान्य कंप्यूटर की अपेक्षा 10 गुना तेज कार्य करने वाले बड़े कंप्यूटर को सुपर कंप्यूटर कहते हैं।

• सूक्ष्मतम आकार के कंप्यूटर को माइक्रो कंप्यूटर कहते हैं।

• मध्यम आकार के कंप्यूटर को मिनी कंप्यूटर कहते हैं।

• एनालॉग एवं डिजिटल के संयुक्त स्वरूप को हाइब्रिड कंप्यूटर कहते हैं।

• वह कंप्यूटर जो आंकलन के सिद्धांत के अनुसार कार्य करता है एनालॉग कंप्यूटर कहलाता है।

• माइक्रोप्रोसेसर को पेंटियम ( pentium) ब्रांड के नाम से बाजार में बेचा जाता है एंटेल का अधुनातन माइक्रोप्रोसेसर है।

• विश्व का प्रथम सुपर कंप्यूटर क्रे• के• 1 - एस था , जो 1979 में बनकर तैयार हुआ था इसे अमेरिका के क्रे• रिसर्च कंपनी ने बनाया था।

• 32 कंप्यूटर के बराबर कार्य कर सकने वाला डब्ल्यू कंप्यूटर के 1 सेकंड में शतरंज की 20 करोड़ चल सोच  सकता है इसी सुपरकंप्यूटर ने विश्व चैंपियन गैरी कासपरोव को पराजित किया था।

• विश्व के प्रथम इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल कंप्यूटर का नाम एनियक है।

•  विश्व का सबसे बड़ा कंप्यूटर नेटवर्क का नाम इंटरनेट है। याहू,गूगल एवं MSN इंटरनेट सर्च इंजन है।

• इंटरनेट पर उपलब्ध होने वाली प्रथम भारतीय समाचार पत्र द हिंदू है।

• इंटरनेट सूचना की खोज करने में आर्क सबसे ज्यादा मदद करता है।

• कंप्यूटर की 5 पीढ़ियां विकसित की गई है।

• पहली पीढ़ी के कंप्यूटर में निर्वात ट्यूब प्रयुक्त होता है।

• आधुनिक कंप्यूटर में सेमीकंडक्टर मेमोरी का कार्य करती है।

• कंप्यूटर बोर्ड में कुल 8 संयोजक है।

• एक किलोबाइट (KB) 1024 बाइट के चोली होता है।

• 1MB ( मेगावाइट) 1024 KB बराबर होता है।

1 GB ( गीगाबाइट ) 1024 MB के बराबर है।




शनिवार, 26 फ़रवरी 2022

भारत के मुख्य उद्योग कौन कौन सी है ,और कहां है,कब स्थापित हुआ था?

1.लौह - इस्पात उद्योग 

•देश में पहली लौह इस्पात कारखाना 1874 ईसवी में कुल्टी(पश्चिम बंगाल) नामक पर  बराकर लौह कंपनी के रूप में स्थापित किया गया था।

•देश में सबसे पहला बड़े पैमाने का कारखाना 1960 ईस्वी में तत्कालीन बिहार राज्य में स्वर्ण रेखा नदी की घाटी में साकाजी नामक स्थान पर जमशेदजी टाटा द्वारा स्थापित किया गया था।

•स्वतंत्रता के पूर्व स्थापित लौह इस्पात कारखाना

१ भारतीय लौह इस्पात कंपनी - इसकी स्थापना 1960 ईस्वी में पश्चिम बंगाल की दामोदर नदी घाटी में हीरापुर नामक स्थान पर की गई थी ।




गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022

नोबेल पुरस्कार क्या है? किसने स्थापना किया और कब हुआ था।

नोबेल पुरस्कार की स्थापना स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबल ने 1921 में की थी । अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल का जन्म 1835 ईस्वी में स्वीडन के शहर स्टॉकहोम में हुआ था। 9 वर्ष की उम्र में वह अपने परिवार के साथ रूस चले गए। अल्फ्रेड नोबेल एक अविवाहित स्वीडिश वैज्ञानिक और केमिकल इंजीनियर थे जिसने 1866 ईसवी में डायनामाइट की खोज की थी। स्वीडिश लोगों को 1896 में उनकी मृत्यु के बाद ही पुरस्कारों के बारे में पता चला जब उन्होंने उनकी वसीयत पड़ी जिसमें उन्होंने अपने धन से मिलने वाली सारी वार्षिक आय पुरस्कारों की मदद करने में दान कर दी थी। अपनी वसीयत में उन्होंने आदेश दिया था कि सबसे योग्य व्यक्ति चाहे वह स्केडिनेवियने  हो या ना हो पुरस्कार प्राप्त करेगा। उनके द्वारा छोड़े गए धन पर मिलने वाला ब्याज उन व्यक्तियों के बीच वार्षिक रूप से बांटा जाता है जिन्होंने विज्ञान, साहित्य ,शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है। विश्व के 58960000 अमेरिका डॉलर के सबसे अधिक गौरवशाली पुरस्कार को नोबेल फाउंडेशन द्वारा मदद प्रदान की जाती है।

नोट : पहले नोबेल पुरस्कार पांच विषयों में कार्य के लिए दिए जाते थे। अर्थशास्त्र के लिए पुरस्कार स्वेरीजेश रिक्स बैंक, स्वीडिश बैंक द्वारा अपनी 300वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में 1967 में आरंभ किया गया और इसे 1969 में पहली बार प्रदान किया गया इस अर्थशास्त्र में नोबेल स्मृति पुरस्कार भी कहा जाता है।

 > पुरस्कार के लिए बनी समिति और चयनकर्ता प्रत्येक वर्ष अक्टूबर में नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा करते हैं लेकिन पुरस्कारों का वितरण अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि 10 दिसंबर को किया जाता है।

 > प्रत्येक पुरस्कार में 1 वर्ष में अधिकतम 3 लोगों को पुरस्कार दिया जाता है इनमें से प्रत्येक विजेता को एक स्वर्ण पदक, डिप्लोमा ,स्वीडिश नागरिकता में एक्सटेंशन और धन दिया जाता है।

 > अगर एक पुरस्कार में दो विजेता है तो धनराशि दोनों में समान रूप से बांट दिए जाती है पुरस्कार प्राप्तकर्ता ओं की संख्या अगर तीन है तो  चयन समिति के पास यह अधिकार होता है कि वह धनराशि को तीनों में बराबर बांट दें या एक को आधा दे दे और बाकी  दो को बचा धन बराबर बांट दें।

अब तक केवल दो बार मृत व्यक्तियों को यह पुरस्कार दिया गया है पहली बार एरी एक्सेल कार्लेफाल्डट को1931 ईस्वी में और दूसरी बार संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव डेग हैमरसोल्ड को 1961 में।

 > 1974 में नियम बना दिया गया की मरणोपरांत किसी को नोबेल पुरुस्कार नही दिया जाएगा।

> अब तक चार लोग ही दो बार नोबेल पुरुस्कार जीत पाए है ,वे हैं - मैडन क्यूरी , लिनस पॉलिश , जॉन बरडीन,फ्रेडरिक सेंगर 

>इंटरनेशनल कमेटी ऑफ रेड क्रास को शांति को नोबेल पुरुस्कार 3 बार दिया गया है - वर्ष 1917,1944, एवं 1963 में ।

 > सर विलियम हेनरी ब्रेग में अपने बेटे के लिए एल ब्रैग के साथ भौतिकी का नोबेल पुरस्कार 1980 में प्राप्त किया।

 > सबसे कम उम्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले व्यक्ति लॉरेंस (ब्रैग 25) वर्ष में थे।

 > सबसे अधिक वर्ष में नोबेल पुरस्कार हासिल करने वाले व्यक्ति रेमंड डेविस जूनियर (88वर्ष ) थे।


मंगलवार, 22 फ़रवरी 2022

बिहार में रेलमार्ग का मुख्य बातें आपको जान लेनी चाहिए।

•बिहार में रेल परिवहन आरंभ 1860 ई• में हुआ , जब  1860-62 के बीच गंगा के किनारे कोलकाता तक पहली रेल लाइन बिछाई गई ।

•बिहार की रेल दो रेल जोन में पड़ते हैं पूर्व मध्य रेलवे (हाजीपुर) उत्तर पूर्वी सीमांत रेलवे मालीगांव हैं।

•वर्तमान में बिहार में रेल मार्ग की कुल लंबाई लगभग 5400 किलोमीटर है जो देश के कुल रेलवे मार्ग का लगभग 8.5% है। राज्य में रेलवे का घनत्व 3.15 है।

•पूर्व मध्य रेलवे का मुख्यालय हाजीपुर में है।

• नई दिल्ली से दरभंगा तक सत्याग्रह एक्सप्रेस को वर्ष 2000 ई• में चलाया गया ।

बिहार में 4 मंडल मुख्यालय है। यह है1. समस्तीपुर 2. दानापुर 3.सोनापुर तथा 4.कटिहार

रविवार, 20 फ़रवरी 2022

भारतीय संविधान के विकाश का संक्षिप्त इतिहास क्या है?

1957 ई• की प्लासी की लड़ाई और 1964 ई• के बक्सर के युद्ध को अंग्रेजों द्वारा जीत लिया जाने के बाद बंगाल पर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने शासन का शिकंजा कसा। इसी शासन को अपने अनुकूल बनाए रखने के लिए अंग्रेजों ने समय-समय पर कई एक्ट पारित की जो भारतीय संविधान के विकास  विकास की सीढ़ियां बनी। वे निम्न हैं - 

>1773 ई• का रेज्युलेटिन एक्ट - इस एक्ट के अंतर्गत कोलकाता एंड प्रेसिडेंट  में एक ऐसी सरकार स्थापित की गई जिसमें गवर्नर जनरल और उसकी परिषद के 4 सदस्य थे, जो अपनी सत्ता के उपयोग को संयुक्त रूप से करते थे।इसकी मुख्य बातें इस प्रकार हैं -

1. कंपनी के शासन पर संसदीय नियंत्रण स्थापित किया गया।

2. बंगाल के गवर्नर को तीनों प्रेसिडेंट का गवर्नर जनरल नियुक्त किया गया।

3. कोलकाता में एक सुप्रीम कोर्ट की स्थापना की गई।

>1784 का पिट्स इंडिया एक्ट - इस एक्ट के द्वारा दोहरे प्रशासन प्रारंभ हुआ 

1.कोर्ट ऑफ डायरेक्टर्स - व्यापारी मामलों के लिए 

2. बोर्ड ऑफ कंट्रोलर - राजनीतिक मामलों के लिए। 

 >1793 ई• का चार्टर अधिनियम - इसके द्वारा नियंत्रण बोर्ड के सदस्यों तथा कर्मचारियों के वेतन आदि को भारतीय राजस्व में से देने की व्यवस्था की गई 

>1813 ई• का चार्टर अधिनियम - इसके द्वारा

 (१) कंपनी के अधिकार पत्र को 20 वर्षों के लिए बढ़ा दिया गया 

(२) कंपनी के भारत के साथ व्यापार करने के एकाधिकार को छीन लिया गया किंतु इसे चीन के साथ व्यापार एवं पूर्वी देशों के साथ चाय के व्यापार के संबंध में 20 वर्षों के लिए एकाधिकार प्राप्त रहा। 

(३) कुछ सीमाओं के अधीन सभी ब्रिटिश नागरिकों के लिए भारत के साथ व्यापारिक खोल दिया गया।

>1833 ई• का चार्टर अधिनियम - (१) इसके द्वारा कंपनी के व्यापारी का अधिकार पूर्णता समाप्त कर दिए गए।

(२) अब कंपनी का कार्य ब्रिटिश सरकार की ओर से मात्र भारत का शासन करना रह गया।

(३) बंगाल के गवर्नर जनरल को भारत का गवर्नर जनरल कहा जाने लगा

(४) भारतीय कानूनों का वर्गीकरण किया गया था इस कार्य के लिए विधि आयोग की नियुक्ति की व्यवस्था की गई।

>1853 ई• का चार्टर अधिनियम -इस अधिनियम के द्वारा सेवाओं में नामजदगी का सिद्धांत समाप्त कर कंपनी के महत्वपूर्ण पदों को प्रतियोगी परीक्षाओं के आधार पर भरने की व्यवस्था की गई।

>1858 ई• का चार्टर अधिनियम - (१) भारत का शासन कंपनी  से लेकर ब्रिटिश क्राउन के  हाथों में सौंपा गया।

(२) भारत में मंत्री पद की व्यवस्था की गई।

(३) 15 सदस्यों की भारत परिषद का सृजन हुआ।

(४) भारतीय मामलों पर ब्रिटिश संसद का सीधा नियंत्रण स्थापित किया गया।

>1861ई• का भारत शासन अधिनियम - (१) गवर्नर जनरल की कार्यकारिणी परिषद का विस्तार किया गया।

(२) विभागीय प्रणाली का प्रारंभ हुआ

(३) गवर्नर जनरल को पहली बार अध्यादेश जारी करने की शक्ति प्रदान की गई।

(४) गवर्नर जनरल को बंगाल उत्तर पश्चिम सीमा प्रांत और पंजाब में विभाग परिषद स्थापित करने की शक्ति प्रदान की गई।

>1892 ई• का भारत शासन अधिनियम - (१) अप्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली की शुरुआत हुई,

(२) इसके द्वारा राजस्व एवं व्यय अथवा बजट पर बहस करने तथा कर्म कारिणी से प्रश्न पूछने की शक्ति दी गई।

>1909 ई• का भारत शासन अधिनियम  - (१) पहली बार मुस्लिम समुदाय के लिए पृथक प्रतिनिधित्व का उप वंदन किया गया।

(२) भारतीयों को भारत सचिव एवं गवर्नर जनरल की कार्यकारिणी परिषदों में नियुक्त की गई।

 (३) केंद्रीय और प्रांतीय विधान परिषद को पहली बार बजट पर वाद-विवाद करने सर्वजनिक हित के विषयों पर प्रस्ताव पेश करने पूरक प्रश्न पूछने और मत देने का अधिकार मिला। (४) प्रांतीय विधान परिषदों की संख्या में वृद्धि की गई।

>1919 ईस्वी का भारत शासन अधिनियम (मांटेग्यू चेम्सफोर्ड सुधार) - (१) केंद्र में द्विसदनात्मक विधायिका की स्थापना की गई - प्रथम राज्य परिषद तथा दूसरी केंद्रीय विधान सभा राज्य परिषद के सदस्यों की संख्या 7 थी जिसमें 34 निर्वाचित होते थे और उनका कार्यकाल 5 वर्षों का होता था। केंद्रीय विधान सभा के सदस्यों की संख्या 145 थी जिनमें 104 निर्वाचित तथा 41 मनोनीत होते थे। इनका कार्यकाल 3 वर्षों का था दोनों सदनों के अधिकार समान थे। इनमें सिर्फ एक अंतर था कि बजट पर स्वीकृति प्रदान करने का अधिकार निचले सदन को था 

(२) प्रांतों में द्वैध शासन प्रणाली का परिवर्तन किया गया इस योजना के अनुसार प्रांतीय विषयों को दो वर्गों में विभाजित किया गया आरक्षित तथा हस्तांतरित। आरक्षित विषय थे - वित्त भूमिकर,अकाल सहायता, न्याय ,पुलिस, पेंशन, अपराधिक जातियां ,छापाखाना, समाचार पत्र, सिंचाई, जल मार्ग ,खान, कारखाना ,बिजली, गैस ,व्यालार,श्रमिक कल्याण, अयोध्या विवाद ,मोटर गाड़ियां ,छोटे बंदरगाह और सार्वजनिक सेवा आदि।

हास्तांतरिक विषय - (१) शिक्षा, पुस्तकालय, संग्रहालय, स्थानीय स्वायत्त शासन, चिकित्सा सहायता

(२) सार्वजनिक निर्माण विभाग, आबकारी, उद्योग,  तोल तथा माफ, सार्वजनिक मनोरंजन पर नियंत्रण, धार्मिक तथा अग्रहार दान आदि।

(३) आरक्षित विषय का प्रशासन गवर्नर अपनी कार्यकारी परिषद के माध्यम से करता था जबकि हस्तांतरित विषय का प्रशासन प्रांतीय विधानमंडल के प्रति उत्तरदाई भारतीय मंत्रियों के द्वारा किया जाता था।

(४) द्वैध शासन प्रणाली को 1935 ईस्वी के एक्ट के द्वारा समाप्त कर दिया गया।

(५) भारत सचिव का अधिकार दिया गया कि वह मां भारत में महालेखा परीक्षक के नियुक्त कर सकता है।

(६) इस अधिनियम ने भारत में एक लोक सेवा आयोग के गठन का प्रावधान किया। 

>1935 ई• का भारत शासन अधिनियम - 1935 ईस्वी के अधिनियम में 451 धाराएं और 15 परिशिष्ट थे इस अधिनियम की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार है - 

(1) अखिल भारतीय संघ - यह संधि 11 ब्रिटिश प्रांतों 6 चीफ कमिशनर के क्षेत्रों और  उन देशी रियासतों से मिलकर बना था जो शिक्षा से संघ में सम्मिलित हो प्रांतों के लिए संघ में सम्मिलित होना अनिवार्य था किंतु देशी रियासतों के लिए या अक्षिता देसी रियासतों संघ में सम्मिलित नहीं हुई और प्रस्तावित संघ की स्थापना संबंधी घोषणा पत्र जारी करने का अवसर ही नहीं आया।

(2) प्रांतीय स्वायत्तता - इस अधिनियम के द्वारा प्रांतों में द्वैध शासन व्यवस्था का अंत कर उन्हें एक स्वतंत्र और स्वशासी संवैधानिक आधार प्रदान किया गया।

(3) केंद्र में द्वैध शासन की स्थापना - कुछ संध्या विषयों (सुरक्षा ,वैदेशिक संबंध, धार्मिक मामले) को गवर्नर जनरल के हाथों में सुरक्षित रखा गया अन्य संधि विषयों की व्यवस्था के लिए गवर्नर जनरल को सहायता एवं परामर्श देने हेतु अंतर मंडल की व्यवस्था की गई जो मंत्रिमंडल व्यवस्थापिका के प्रति उत्तरदाई था।

(4) संघीय न्यायालय की व्यवस्था - इसका अधिकार क्षेत्र प्रांतों तथा रियासतों पर विस्तृत था इस न्यायालय में एक मुख्य न्यायाधीश तथा दो अन्य न्यायाधीशों की व्यवस्था की गई न्यायालय से संबंधित अंतिम शक्ति प्रिवी कैंसिल की प्राप्त थी।

(5) ब्रिटिश संसद की सर्वोच्चता - इस अधिनियम में किसी भी प्रकार के परिवर्तन का अधिकार ब्रिटिश संसद के पास था प्रांतीय विधानमंडल और संधि व्यवस्था इसमें किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं कर सकते थे।

(6) भारत परिषद का अंत - इस अधिनियम के द्वारा भारत परिषद का अंत कर दिया गया।

(7) संप्रदायिक निर्वाचन पद्धति का विस्तार -  संघीय तथा प्रांतीय व्यवस्थापिका में विभिन्न संप्रदायों को प्रतिनिधित्व देने के लिए संप्रदायिक निर्वाचन पद्धति को जारी रखा गया और उसका विस्तार आलंग भारतीयों - भारतीय ईसाइयों यूरोपियों और हरिजनों के लिए भी किया गया।

(8) इस अधिनियम में प्रस्तावना का अभाव था।

(9) इसके द्वारा बर्मा को भारत से अलग कर दिया गया अदन को इंग्लैंड के उपनिदेशक कार्यालय के अधीन कर दिया गया और बरार को मध्य प्रांत में शामिल कर दिया गया।

>1947 ईस्वी का भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम - ब्रिटिश संसद में 4 जुलाई 1947 ई• को भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम प्रस्तावित किया गया जो 18 जुलाई 1947 ईस्वी को स्वीकृत हो गया। इस अधिनियम में 20 धाराएं थी। इस अधिनियम के प्रमुख प्रावधान निम्न हैं - 

(१) दो अधिराज्यों की स्थापना - 15 अगस्त 1947 ईस्वी को भारत एवं पाकिस्तान नामक दो अधिराज्य बना दिए जाएंगे और उनको ब्रिटिश सरकार सत्ता सौंप देंगे। सत्ता का उत्तरदायित्व दोनों आदि राज्यों की संविधान सभा को सौंपी जाएगी।
(२) भारत एवं पाकिस्तान दोनों आदि राज्यों में 11 गवर्नर जनरल होंगे जिनकी नियुक्ति उनके मंत्रिमंडल की सलाह से की जाएगी।
(३) संविधान सभा का विधान मंडल के रूप में कार्य करना - जब तक संविधान सभाएँ संविधान का निर्माण नहीं कर लेती तब तक वह विधानमंडल के रूप में कार्य करती रहेंगे।
(४) भारत मंत्री के पद समाप्त कर दिया जाएंगे।
(५) 1935 ईस्वी के भारतीय शासन अधिनियम द्वारा शासन जब तक संविधान सभा द्वारा नया संविधान बना कर तैयार नहीं किया जाता है तब तक उस समय 1935 के भारतीय शासन अधिनियम द्वारा ही शासन होगा।
(६) देसी रियासतों पर ब्रिटेन की सर्वोपरित का अंत कर दिया गया। उनको भारत  या पाकिस्तान किसी भी अधिराज्य में सम्मिलित होने और अपने भावी संबंधों का निश्चय करने की स्वतंत्रता प्रदान की गई।

 

शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022

बेगूसराय में आपका स्वागत है।बेगूसराय की मुख्य बातें।

• बेगूसराय का मुख्यालय कहां है - बेगूसराय


• गठन कब हुआ था - 2 अक्टूबर 1947


• क्षेत्रफल कितना है - 1918 वर्ग किलोमीटर


• जनसंख्या कितना है - 2970542


• जनसंख्या घनत्व कितना है - 1549


• कुल साक्षरता कितना है - 63.87%


• पुरुष साक्षरता कितना है - 71.58% 


• महिला साक्षरता कितना है - 55.21%


• लिंगनुपात कितना है - 895


• अनुमंडल कितना है और कौन कौन सी है -5(बेगूसराय,तेघड़ा,बलिया, मंझौल,बखरी)


• प्रखंड कितना है और कौन कौन सी है - 18(बेगूसराय, मटिहानी, तेघड़ा, बछवाड़ा, बरौनी, भगवानपुर, बलिया, साहेबपुर कमाल, चेरिया बरियारपुर, खुदाबंदपुर, छोड़ाही, गढ़पुरा, मंसूरचक, वीरपुर, नावकोठी, बखरी,डंडारी,समाहो अखाकुढहा)

• ग्राम पंचायत कितना है - 257


• ग्राम कितना है - 1229


• लोकसभा क्षेत्र कितना और कौन कौन सी है - 1(बेगूसराय) 


• विधानसभा क्षेत्र कितना है और कौन कौन सी है - 8(बेगूसराय, साहेबपुर कमाल,चेरीया बरियारपुर,बखरी, बछवाड़ा, तेघड़ा, मटिहानी)


• प्रमुख मेला कौन सी है - सियरिया मेला


• प्रमुख नदी कौन सी है - गंगा ,कमला


• अभयारण - विक्रमशिला गंगा डॉल्फिन 


 •मिट्टी कौन सी है - जलोढ मिट्टी


• उद्योग कौन सी है - बरौनी में शिशु आहार तथा दूध चूर्ण, गंधक का तेजाब, औद्योगिक शीशा, कागज, ताप बिजली घर, तेल शोधक कारखाना, पेट्रोल रसायन कारखाना, उर्वरक कारखाना

गुरुवार, 17 फ़रवरी 2022

लखीसराय मैं आपका स्वागत है ,लखीसराय का मुख्य बातें क्या क्या है?

• लखीसराय का मुख्यालय कहां है - लखीसराय

• गठन कब हुआ था - 03 जुलाई,1994

• क्षेत्रफल कितना है - 1229 वर्ग किलो

• जनसंख्या कितना है - 1000912

• जनसंख्या घनत्व कितना है - 815

• कुल साक्षरता कितना है - 62.42%

• पुरुष साक्षरता कितना है - 71.26%

• महिला साक्षरता कितना है - 52.57%

• लिंगनुपात कितना है - 902

• अनुमंडल कितना है और कौन कौन सी है -1(लखीसराय)

• प्रखंड कितना है और कौन कौन सी है - 6(लखीसराय, बड़हिया,पिपरिया,सूरजगढ़ चौंक, हलसी)

• लोकसभा क्षेत्र कितना और कौन कौन सी है - 1 (मुंगेर)

• विधानसभा क्षेत्र कितना है और कौन कौन सी है - 1(लखीसराय)

• प्रमुख नदी कौन सी है - गंगा,किउल

• उद्योग कौन सी है - सिंदूर,गुलाल,तम्बाकू