गुरुवार, 28 अप्रैल 2022

प्रकाश का अपवर्तन क्यों होता है?

किसी एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाने पर प्रकाश की चाल बदल जाती है। जब दूसरे माध्यम में प्रकाश की चाल अपेक्षाकृत अधिक होती है तो प्रकाश की किरण आपतन बिंदु पर अभिलंब प्रकाश का अपवर्तन क्यों होता है? से दूर हटती है किंतु जब प्रकाश की चाल अपेक्षाकृत कम होती है तब किरण अभिलंब की और मुड़ती है अर्थात अपेक्षाकृत विरल माध्यम में किरण अभिलंब से दूर हटती है जबकि अपेक्षाकृत सघन माध्यम में किरण अभिलंब की ओर मुड़ती है।

प्रकाश का अपवर्तन किसे कहते है?

 जब प्रकाश की किरण किसी एक समागी  पारदर्शी  माध्यम से दूसरे पारदर्शी माध्यम में जाती है, तो इन दोनों माध्यमों को अलग करने वाली सतह पर किरण अपने पूर्व पथ से मुड़ जाती है। इस घटना को प्रकाश का परावर्तन कहते हैं।

बुधवार, 27 अप्रैल 2022

पाकिस्तान को सिंधु नदी का देन क्यों कहा जाता है?

 पाकिस्तान की मुख्य नदियां में सिंधु के अस्तित्व झेलम, चेनाब, रावी,सतलुज और काबुल है यह सभी सिंधु की सहायक नदियां है और जल पूर्ति रखती है इसलिए पाकिस्तान को सिंधु नदी का देन कहा जाता है।

रेलवे फाटक पार करते समय रखी जाने वाली सावधानियों का उल्लेख करें।

रेलवे फाटक पार करते समय दो सावधानियां वर्तनी चाहिए ।

1.रेलवे लाइन पार करते समय सिंगल तथा दोनों तरफ के रेल पथ को देख लेना चाहिए।

2. यदि रेल फाटक पर लाल बत्तियां जली दिखाई दे तो यह समझना चाहिए कि गाड़ी आने वाली है यदि हरी बत्ती जली दिखाई दे तो रेल लाइन पार करना चाहिए।

प्रथम विश्व युद्ध का तत्कालीन कारण क्या था?

प्रथम विश्व युद्ध का तत्कालीन कारण बना आस्ट्रेलिया के युवराज आर्क ड्यूक फ्रांज की  बोस्निया की राजधानी सेराजेवों में हत्या। ऑस्ट्रेलिया ने इस घटना के लिए सर्बिया  को उत्तरदाई माना ऑस्ट्रेलिया ने सर्बिया को धमकी दी कि वह 48 घंटे के अंदर इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करें तथा आतंकवादियों का दमन करें सर्बिया ने ऑस्ट्रेलिया की मांगों को ठुकरा दिया फलत:  ऑस्ट्रेलिया ने 28 जून 1914 को सर्बिया के विरुद्ध युद्ध की घोषणा कर दी।

सोमवार, 25 अप्रैल 2022

श्री नरेंद्र मोदी (भारत का वर्तमान प्रधानमंत्री)जीवन परिचय चाय बेचने से प्रधानमंत्री बनने का सफर।

श्री नरेंद्र मोदी भारत का वर्तमान प्रधानमंत्री जीवन परिचय (चाय बेचने से प्रधानमंत्री बनने का सफर)

                       आरंभिक जीवन   

नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 में वदनगर मेहसाना डिस्टिक में हुआ नरेंद्र मोदी के पिता का नाम दामोदरदास मूलचंद एवं माता का नाम हीरा बेन है, नरेंद्र मोदी के पिता बहुत साधारण तेली जाति के व्यक्ति थे जिनके 6 संताने थी जिनमें से एक नरेंद्र मोदी था नरेंद्र मोदी अपने पिता के साथ रेलवे स्टेशन पर चाय का स्टाल लगाते थे इनकी पढ़ाई में बहुत रुचि नहीं थी पर इनके शिक्षक के अनुसार भी कुशल वक्ता थे, वाद विवाद में नरेंद्र मोदी को कोई पकड़ नहीं सकता था, मोदी जी ने वडनगर से स्कूल की पढ़ाई पूरी की वे राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएशन किया। बचपन से ही मोदी जी को देश के प्रति प्रेम था उन्होंने 8 साल की उम्र में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में अपना पंजीकरण करा लिया था, यह एक शक्तिशाली हिंदू राष्ट्रवादी समूह है जो भारत के संविधान की बातों के खिलाफ धर्मनिरपेक्षता नहीं चाहता था, हिंदू राष्ट्र बनाना चाहता है , हिंदुत्व की यह बात बीजेपी की जड़ है नरेंद्र जब विश्वविद्यालय के छात्र थे तभी से वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में नियमित जाने लगे थे इस प्रकार उनका जीवन संघ के एक निष्ठावान प्रचारक के रूप में प्रारंभ हुआ उन्होंने शुरुआती जीवन से ही राजनीतिक सक्रियता दिखलाई और भारतीय जनता पार्टी का जनाधार मजबूत करने में प्रमुख भूमिका निभाई गुजरात में शंकर सिंह वाघेला का जनाधार मजबूत बनाने में नरेंद्र मोदी की रणनीति थी।



                          बचपन की बातें

पिता दामोदर दास मोदी और और मां हीराबेन के 6 बच्चे में से यह तीसरे नंबर के थे इनके घर खराब स्तिथि मैं था मां दूसरों के घर में जाकर बर्तन साफ करती थी और पिता की एक छोटी सी चाय की दुकान थी एक कच्चे मकान में पूरा परिवार रहता था गरीब के कारण दो वक्त का खाना भी सही से नसीब नहीं होता था संघर्ष भरे माहौल में मोदी जी ने बहुत छोटी उम्र में ही जीवन की कई ऊंचे नीचे पड़ाव देख लिए थे बचपन से ही इनको पढ़ाई लिखाई का बेहद शौक था यह बचपन से ही स्वामी विवेकानंद एवं उनके विचारों को अपना आदर्श मानते थे,13 वर्ष की आयु में नरेंद्र मोदी की सगाई जशोदाबेन चमन लाल के साथ कर दी गई लेकिन कुछ परिवारिक समस्याओं के कारण 1967 में मात्र 17 वर्ष की उम्र में ही यह घर छोड़कर चले गए यह घर छोड़कर ये उत्तरी भारत में स्थित स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित हिंदू आश्रम कोलकाता के बेलूर मठ ऐसे ही कई आक्षमों भ्रमण करने लगे।


                      

                     राजनैतिक जीवन  

जून 2013 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की ओर से मोदी को प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित किया गया जहां कई लोगों ने पहले से ही उन्हें भारत का प्रधानमंत्री मान लिया था क्योंकि कई लोगों का मानना था कि मोदी में भारत की आर्थिक स्थिति बदलने का और भारत का विकास करने की ताकत है और अंत में मई 2014 में उन्होंने और उनकी बीजेपी पार्टी में लोकसभा चुनाव में 534 में से 282 सीट प्राप्त कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की और इस जीत के साथ उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को हराया जो पिछले 60 सालों से भारतीय राजनीति को संभाल रही थी और भारतीय जनता ने उस समय दिखा दिया था कि वह उस समय मोदी के रूप में भारत में बदलाव लाना चाहते थे 1987 में नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए बीजेपी में हुए दिन-ब-दिन आगे बढ़ते रहें और सामाजिक हितों के कई काम उन्होंने बीजेपी में रहकर  के उन्होंने बिजनेस के प्राइवेटाइजेशन (privatisation) छोटे बिजनेस को बढ़ावा दिया 1995 में मोदी राष्ट्रीय मंत्री के रूप में नियुक्त हुए 1998 के चुनाव में बीजेपी को आगे बढ़ाने में उनका सबसे बड़ा हाथ था फरवरी 2002 में जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सेवा कर रहे थे आने जाने वाली ट्रेन पर किसी ने अटैक किया जो कथित रूप से मुस्लिम ने किया था और बदले के प्रतिशोध इरादे से गुलबर्ग के मुस्लिमों पर भी हमला किया गया इस तरह  हिंसा बढ़ती गई इस वजह से मोदी सरकार को उस समय कर्फ्यू की घोषणा करनी पड़ी कुछ समय बाद दोनों ही समुदाय में शांति की स्थिति आई और तब मोदी सरकार की कई लोगों ने पूरे देश में आलोचना की क्योंकि उस हमले में 1000 से भी ज्यादा मुस्लिम मारे गए थे मोदी के विरुद्ध दो जांच कमेटी गठित करने के बाद सर्वोच्च न्यायालय ने पाया कि मोदी के विरुद्ध कोई गवाह नहीं है जिससे उन्हें दोषी ठहरा सकें।


रविवार, 24 अप्रैल 2022

थॉमस एडीसन का जीवन परिचय ( विद्युत बल्ब का आविष्कारक)


                        परिचय

थॉमस एडिसन का जन्म 11 फरवरी 1847 मिलन ओहायो में हुआ था। और हियोरोन मिशिगन मैं वे बड़े पले। वह सैमुअल ओग्डन एडिशन और नैंसी मैथ्यू इलियट के सातवें और अंतिम पुत्र थे (यानी इनके माता का नाम नैंसी मैथ्यू एलियट और पिता का नाम सेमुअल ओगडेन एडिशन था) पैतृक परिवार डच था , जिसका पुराने समय से ही उपनाम एडिशन। स्कूल में युवा एडिशन का दिमाग बहुत ही भ्रमित था और उनके शिक्षक रेवरेंड इंग्ले उन्हें व्याकुल कहकर बुलाते थे और लगभग पूरे 3 महीने एडिशन ने स्कूल में बिताए बाद में उनकी माता ने एडिशन को घर पर ही पढ़ाना शुरू किया एडिशन ने अपनी घर शिक्षा आर•जी• पार कर स्कूल से और दी कूपर यूनियन स्कूल ऑफ साइंस एंड आर्ट से ग्रहण किया।
     एडिसन को सुनने में बचपन से ही तकलीफ होती थी। 
ये सब तब से चल रहा था जब से बचपन में उन्हें एक तेज बुखार आया था और उससे उबरते समय उनके दाहिने कान में चोट आ गई थी तभी से उन्हें सुनने में थोड़ी बहुत परेशानी होती थी। तभी से उन्हें सुनने में थोड़ी बहुत परेशानी होती थी। उनके कैरियर के मध्य उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में बताया कि जब ट्रेन में सफर कर रहे थे तभी एक केमिकल में आग लग गई जिस वजह से वह ट्रेन के बाहर फेंके गए और उनके कान में चोट आ गई कुछ साल बाद ही उन्होंने इस कहानी को तोड़ते हुए एक नई कहानी बनाई और कहने लगे कि जब उनकी मदद कंडक्टर कर रहा था तभी अचानक उनके कान में चोट लगी थी कान के बीमारी से पीड़ित होने के बाद भी अल्प मनोरंजन, निरंतर परिश्रम , असीम धैर्य,  आश्चर्यजनक समरण शक्ति और अनुपम कल्पना द्वारा एडिशन ने इतनी सफलता पाई। वे एक वैज्ञानिक ही नहीं बल्कि एक सफल उद्यमी भी थे वह हर दिन अपने काम करने के बाद बचे समय को प्रयोग और परिश्रम में लगाते थे। वे अपनी कल्पना शक्ति और स्मरण शक्ति का उपयोग अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में लगाया उनके इसी टैलेंट की बदौलत से उन्होंने 14 कंपनियों की स्थापना की जिसमें जनरल इलेक्ट्रिक  भी शामिल है जो आज भी दुनिया की सबसे बड़ी व्यापार करने वाली कंपनी के नाम से जानी जाती है।


थॉमस अल्वा एडिसन एक अमेरिकी आविष्कारक और व्यापारी थे उन्होंने अनेक यंत्र एवं युक्तियां विकसित की के जिनमे संसार भर लोगों के जीवन  में भारी बदलाव आए। विद्युत बल्ब तथा फोनोग्राफ सहित इन्होंने हजारों अविष्कार किया। वह भारी मात्रा में उत्पादन के सिद्धांत को व्यवहार में लाने वाले पहले अन्वेषकों में से एक थे। इसके अलावा खोज करने के लिए विशाल टीम का सहारा लेने वाले वे पहले आविष्कारक थे। इसलिए उन्हें पहले औद्योगिक अनुसंधान प्रयोगशाला स्थापित करने का श्रेय भी दिया जाता है। एडिशन एक महान आविष्कारक थे उनके समय में उन्होंने पूरे यूएस (US) के 1093 पेटर्न्स अपने कब्जे में कर रखे थे,  और किंगडम फ्रांस और जर्मनी में भी उनके कई सारे पेटेंट्स है।उनके इन सभी पेटेंस का उनके अविष्कारों पर बहुत प्रभाव पड़ा। उनके पेटर्न्स के साथ ही उनके आविष्कार भी उस समय काफी प्रचलित होने लगे थे जिनमें इलेक्ट्रिक लाइट और पावर यूटिलिटीज साउंड रिकॉर्डर और मोशन पिक्चर भी शामिल है जिन्होंने बड़ी तेजी से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध पाई एडिशन के आविष्कारों में हमें अधिकतर मॉस - कम्युनिकेशन और टेली - कम्युनिकेशन से संबंध दिखाई देने लगता है। स्टॉप स्टीकर बोर्ड रिकॉर्डर करने की मशीन इलेक्ट्रिक कार के लिए बैटरी इलेक्ट्रिक पावर रिकॉर्डर और मोशन पिक्चर भी शामिल है। उन्होंने जल्दी ही अपने इन अविष्कारों में प्रगति हासिल की और टेलीग्राफी ऑपरेटर में अपना करियर बनाना चाहिए बाद में एडिशन ने इलेक्ट्रिक पावर निर्माण की यंत्रणा को विकसित किया और घर व्यापार और फैक्टरी में उसे बढ़ते रहे जो आधुनिक दुनिया में एक विशाल अविष्कारक के रूप में जाना जाने लगा यह सब निर्माण करने उनका पहला स्टेशन न्यूयॉर्क की पल स्ट्रीक में बना। थॉमस एडिसन का हमेशा से ही यह कहना था कि हमारी सबसे बड़ी कमजोरी हार मान लेना है सफल होने का सबसे निश्चित तरीका है कि हमेशा एक और बार प्रयास करना क्योंकि जब आप असफल होते होते हो और अपने काम को छोड़ देते हो तब आप सफलता के बहुत करीब होते हो। 

             

             कैसे हुआ बल्ब का अविष्कार

बल्ब का आविष्कार 1878 ई• में थॉमस अल्वा एडिसन ने क्या था । एक अमेरिकी वैज्ञानिक है जिन्होंने सिर्फ बल्ब का अविष्कार नहीं किया बल्कि और भी कई सारे उपकरणों की खोज की जैसे - कार्बन टेलिफोन,मोशन पिक्चर कैमरा, ग्रामोफोन, अल्कलाइन स्टोरेज बैटरी जैसे यंत्रों का आविष्कार किया।