मंगलवार, 8 फ़रवरी 2022

मानव पाचन क्रिया में भाग लेने वाले प्रमुख अंग यकृत (liver) है जिसके बारे मैं जान कर हैरान हो जाएंगे।

• यह मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथी है।इसका वजन लगभग 1.5 - 2kg ka होता है।


• यकृत द्वारा ही पित्त सर्वित होता है।यह पित्त आंत में उपस्थित एंजाइमों की क्रिया को तीव्र कर देता है।

• यकृत प्रोटीन के उपापचय में सक्रिय रूप से भाग लेता है , और प्रोटीन विघटन के फलस्वरूप उत्त्पन विषैले अमोनिया को यूरिया में परिवर्तन कर देता है।

• यकृत प्रोटीन की अधिकतम मात्रा को कार्बोहाइड्रेट में परिवर्तन कर देता है।

• कार्बोहाइड्रेट उपापचय के अंतर्गत यकृत रक्त के गुलकोज वाले भाग को ग्लाइकोसिन म परिवर्तित कर देता है और संचित पोषक तत्वों के रूप में यकृत कोशिका में संचित कर लेता है ग्लूकोज की आवश्यकता होने पर यकृत संचित ग्लाइकोजन को खंडित कर ग्लूकोज में परिवर्तित कर देता है यह प्रकार यह रक्त में ग्लूकोज की मात्रा को नियमित बनाए रखता है।

• भोजन में वसा की कमी होने पर यकृत कार्बोहाइड्रेट के कुछ भाग को बसा में परिवर्तित कर देता है।

• फाइब्रिनोजेन नामक प्रोटीन का उत्पादन यकृत से ही होता है जो रक्त का थक्का बनाने में मदद करता है।

• हिपैरिन नामक प्रोटीन का उत्पादन यकृत के द्वारा ही होता है जो शरीर के अंदर रक्त को जमाने से रोकता है।

• यकृत RBC को नष्ट यकृत के द्वारा ही किया जाता है।

• यकृत थोड़ी मात्रा में लोहा (iron) तांबा (copper) और विटामिन को संचित करके रखता है।

• शरीर के ताप को बनाए रखने में मदद करता है।

• भोजन में जहर (poision) देकर मारे गए व्यक्ति की मृत्यु के कारणों की जांच में यकृत एक महत्वपूर्ण सुराग  होता है।

सोमवार, 7 फ़रवरी 2022

अगर आप जमुई जिला से है। नही भी है तब भी आपको जमुई का जानकारी होना ही चाहिए।


1.मुख्यालय - जमुई 

2.गठन - 21 फरवरी,1991

3. क्षेत्रफल - 3123 वर्ग किलोमीटर 

4. जनसंख्या - 1860405 

5.जनसंख्या घनत्व - 568

6.कुल साक्षरता - 59.79%

7.पुरुष साक्षरता - 71.24%

8.महिला साक्षरता - 47.28%

9.लिंगानुपात - 922

10.अनुमंडल - 1(जमुई)

11.प्रखंड - 10 (इस्लामनगर,अलीगंज,जमुई,लक्ष्मीपुर,झाझा, चकाई, सोनो,खैरा,सिकंदरा, बरहट,गिधदौर )

12.ग्राम पंचायत - 153

13.ग्राम - 1506

14. एसटीडी (STD) कोड - 06345

15.लोकसभा क्षेत्र - 1(जमुई)

16.विधानसभा क्षेत्र - 4 ( झाझा, जमुई, सिकंदरा, चकाई )

17.प्रमुख नदियां - मोहने,हरोहर,किऊल 

18.मिट्टी - जलोढ मिट्टी, ताल मिट्टी 


 आपको अगर ये जानकारी जान कर अच्छा लगा हो तो किसी दूसरे के शेयर जरूर करें ये प्रश्न बहुत सी एग्जाम में पूछे जाते है।


रविवार, 6 फ़रवरी 2022

अगर आप बेरोजगार हैं? तो आप मुख्यमंत्री योजना अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति उद्यमी योजना से आप अपना खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

क्या आप  बेरोजगार है? क्या आप अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं? तो हमारे मुख्यमंत्री ने एक योजना शुरू की है अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति उद्यमी योजना आइए इस योजना के बारे मैं जानते है।👇


👉👉👉👉👉👉

                             बिहार सरकार ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के युवाओं मैं उधमिता को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति उद्यमी योजना शुरू की है।उद्यमी योजना के तहत छोटे उद्योग लगाने के लिए युवा - युवतियों को राज्य सरकार सहयोग करती है।इसमें पांच लाख(500000) तक का अनुदान और पांच लाख लोन दिए जाते हैं।लोन पर कोई ब्याज नही लगता है।लोन मिलने के छह महीने बाद से 84 किस्तों मैं इसे लौटने का प्रावधान है।इस योजना मैं चयनित युवा - युवतियों को राज्य सरकार अपने खर्च पर उद्योग से संबंधित प्रशिक्षण भी देती है। अभी यह योजना अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए है। इस तरह की योजना शुरू करने वाला बिहार संभवतः पहला राज्य है।

  इस योजना के मुख्य बातें -

• परियोजना लागत का 50% यानी ₹5 लाख ब्याज मुफ्त और 50%(अधिकतम ₹5 लाख) विशेष प्रोत्साहन राशि सबिसडी के रूप में दी जाएगी।

•लाभार्थी को प्रशिक्षण के लिए प्रति इकाई ₹25 हजार दिया जाएगा।

•इस योजना के लिए चालू वर्ष 2018-2019के लिए पहले चरण में ₹102 करोड़ 50 लाख की व्यवस्था की गई है।

•लाभार्थियों के चयन की जिम्मेदारी उद्योग विभाग के प्रधान सचिव की अध्यक्षता मैं गठित समिति को दी गई है।

• योजना का लाभ लेने वाले आवेदक को बिहार का निवासी होने के साथ SC एवं ST वर्ग का होना चाहिए ।उनकी शैक्षणिक योजना काम से काम 10+2 या इंटरमीडिएट, आईटीआई , पॉलिटेक्निक,डिप्लोमा या समकक्ष होना जरूरी है,उनकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष हो।

•पर्यटन, परिवहन ,ब्यूटी पार्लर,फोटो स्टेट मशीन व टाइपिंग ,मसाला ,पापड़,बीड़ी बनाना , दाल मिल , आटा चक्की, सिल   - सिलाई वस्त्र, चमड़े के चप्पल ,जूते ,बैग आदि के कारोबार को प्राथमिक दी जाएगी ।

अगर आपको जानकारी जान कर अच्छा लगा हो तो तो जरूर लाभ उठा सकते हैं। और भाईलोग को शेयर करना ना भूलें ताकि उन्हें भी पता चल सकें।धन्यवाद



शनिवार, 5 फ़रवरी 2022

बिहार में आपका स्वागत है, क्या आप बिहार मैं रहते है ?तो बिहार के प्रशासनिक परिचय क्यों नहीं जानते है ? आइए आज जान लीजिए। क्या है प्रशासनिक?

तो आइए दोस्तों आज हम बिहार के प्रशासनिक परिचय के बारे मैं जानते हैं। ये प्रश्न एग्जाम मैं पूछे जाते है।

1.प्रमंडलो की संख्या कितनी है और कौन - कौन सी हैं।

उत्तर - 09(पटना,मगध, सारण,तिरहुत,कोसी,दरभंगा,पूर्णिया,भागलपुर तथा मुंगेर)

 2. जिलों की संख्या और कौन - कौन सी है -  38(पटना,भोजपुर,बक्सर,रोहतास,कैमूर,गया,नालंदा, जहानाबाद,औरंगाबाद, अरवल, नवादा,लखीसराय,शेखपुरा,मुंगेर,बांका,जमुई,भागलपुर, खगड़िया,मधेपुरा,सुपौल,सहरसा,किशनगंज,अररिया,पूर्णिया,कटिहार,दरभंगा,मधुबनी,समस्तीपुर,बेगूसराय,सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर,शिवहर,वैशाली,पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण,सारण, सिवान,और गोपालगंज)

3. अनुमंडलों की संख्या - 101

4. प्रखंडों की संख्या - 534

5.राजस्व ग्रामों की कुल संख्या  - 45098

6.पुलिस जिला की संख्या - 44 (40 सिविल पुलिस जिला तथा 4 रेलवे पुलिस जिला)

7. पुलिस स्टेशन - 853 (813 सिविल पुलिस स्टेशन तथा 40 रेलवे पुलिस स्टेशन)

8. शहरों की संख्या - 199 

 9.नगर समूह की संख्या - 14(पटना,गया,मोतिहारी,सीतामढ़ी,पूर्णिया,कटिहार, समस्तीपुर,बेगूसराय,भागलपुर,दरभंगा,मुजफ्फरपुर, बिहारशरीफ,हाजीपुर,छपरा)

10. महानगरों की संख्या - 1(पटना)

11. एक लाख से अधिक लोगों वाले नगरों की संख्या -19 (गया,पटना,मोतिहारी,आरा,मुजफ्फरपुर,पूर्णिया,कटिहार,मुंगेर,सिवान,छपरा,बेतिया,बिहारसरीफ, डिहरी,हाजीपुर,सासाराम,भागलपुर,बेगूसराय,सहरसा, एवं दरभंगा) 

अगर आप पहले से ही जानते थे तो केमेंट मैं जरूर बताएं अगर आपको कोई शक हो तो आप जरूर बताएं। और शेयर जरूर करें दोस्तों प्लीज

शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022

क्या आप पंचायत समिति के कार्यों के बारे मैं जानते हैं?

1.इसका गठन बिहार पंचायत समिति तथा जिला परिषद अधिनियम 1991 के  तहत होता है।

2.इसके चार प्रमुख  अंग हैं - पंचायत समिति,प्रमुख, एवं उप प्रमुख, स्थायी समिति तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी ।

3.यह विकास कार्यक्रमों के क्रियान्वयन मैं ग्राम एवं जिला के बीच एक कड़ी सदृश है।

4.पंचायत समिति का प्रधान प्रखंड प्रमुख होता है।

पंचायत समिति के कार्य:

•क्षेत्र के विकास के लिए वार्षिक योजनाओं को तैयार करना एवं उसे जिला परिषद् को जिला योजना मैं सम्मिलित करने हेतु समर्पित करना।

•पंचायत समिति का वार्षिक बजट तैयार करना।

• प्राकृतिक संकट मैं साहय्य कार्य की योजना बनाना एवं उन्हें कार्यनिव्त करना ।

•अनिवार्य सांख्यिकी कार्य का अनुरक्षण ।

•भूमि विकास,भूमि सुधार एवं भूमि संरक्षण मैं सरकार और जिला परिषद् को सहायता करना।

• ग्रामीण एवं सामाजिक विकासात्मक कार्यों की देखभाल ।

• शिक्षा ,स्वास्थ्य और सवच्छता को बढ़ावा देना।

• पशुपालन ,दुग्ध उत्पादन, कुक्कूटपालन एवं मत्स्यपालन को बढ़ावा देना।

• जन वितरण प्रणाली पर नियंत्रण तथा अन्य सुधार विषयक कार्यक्रमों का संचालन करना।

• केंद्र /राज्य सरकार द्वारा उसे प्रत्यायोजित किए गए कृत्यों ,कार्यक्रमों,योजनाओं तथा परियोजनाओं के संबंध मैं उनके द्वारा नियत मानदंडों के अनुसार ग्राम पंचायत को पुनः आवंटित करना।

मंगलवार, 1 फ़रवरी 2022

अगर आप बांका जिला मैं रहते है तो बांका जिला की जानकारी जरूर से जरूर पढ़े!

1.मुख्यायल  - बांका 

2.गठन - 21फरवरी,1991

3.क्षेत्रफल - 3019 वर्ग किलोमीटर 

4.जनसंख्या - 2511711

5.जनसंख्या घनत्व - 674

6.कुल साक्षरता - 58.17%

7.पुरुष साक्षरता - 67.62%

8.महिला साक्षरता - 47.66%

9.लिंगानुपात -907

10.अनुमंडल - (बांका)

11.प्रखंड - 11(बांका,कटोरिया,चानन,बेलहर शंभूगंज,अमरपुर,रजौन, बरहट, बौंसी,धुरैया,फुलीदुमर)

12.पंचायत - 158

13. एसटीडी (STD) कोड - 06424

14.लोकसभा क्षेत्र - 1( बांका)

15.विधानसभा क्षेत्र - 5(बांका,कटोरिया,बेलहर ,धरैया,अमरपुर)

16.प्रमुख नदी - चांदन 

17.मिट्टी - जलोढ मिट्टी 







बुधवार, 5 जनवरी 2022

सफलता हर किसी को नही मिलती क्योंकि?

 1.कोई बाबू सोना करने मैं व्यस्त है।

2.कोई दिन भर नशा करने में व्यस्त हैं।

3.कोई दिन भर  दूसरो की पंचायत करने मैं व्यस्त है।

4.कोई सोशल मीडिया मैं या किसी गेम खेलने मैं व्यस्त है।

5.कर लो दुनिया भर के दुनियादारी फिर आने वाले कल मैं आराम से  बैठकर रोना। जब लाइफ मैं दूसरो के पीछे रह जाओगे और तुम्हारे साथ पढ़ने वाले लोग सेटल हो चुके होंगे। आज तो लोग तुम्हे धूतकार रहे होंगे अगर आने वाले कल तक  कुछ नहीं कर पाए तब और तुमको जलील करेंग तुम्हारा सही समय कभी नही आएगा आज से अभी से सही समय बनाओ और शुरआत करो अगर नई शुरआत के लिए तैयार  हो तो केमेंट मैं Yas जरूर लिखें।